लड़की को अपने साथ ले जाना चाहता था प्रेमी, इंकार करने पर फेंक दिया केमिकल

punjabkesari.in Sunday, Dec 08, 2019 - 10:37 AM (IST)

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक शख्स ने एक महिला के चेहरे पर ज्वलनशील केमिकल डालकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस महिला को अस्पताल ले गई, जहां से आंखों में जलन की शिकायत होने पर उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। महिला के चेहरे या शरीर पर झुलसने के निशान नहीं मिले हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी युवक उसका प्रेमी है और उसे अपने साथ पश्चिम बंगाल ले जाना चाहता था। महिला के विरोध करने पर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब सवा एक बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की तरफ  स्थित डिलक्स टॉयलेट के पास एक युवक ने महिला के शरीर पर कुछ केमिकल फंेक दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की एक आंख पर सूजन देखी। 

 

महिला को लेकर तुरंत लोकनायक अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक जांच में पता चला कि महिला का शरीर झुलसा नहीं है। आंख पर सूजन होने की वजह से महिला को गुरुनानक नेत्र चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां पर प्राथमिक जांच के बाद किसी प्रकार का कोई खतरनाक केमिकल नहीं होने की जानकारी मिलने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। जांच में पता चला कि 29 वर्षीय महिला मूलत: तेलंगाना की रहने वाली है। वह शादीशुदा है। पति से विवाद होने के बाद वह छह माह पहले वह दिल्ली आ गई और नई दिल्ली स्टेशन पर रहने लगी थी। यहीं उसकी मुलाकात पश्चिम बंगाल निवासी रूद्र विश्वास से हुई। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News