21 साल की महिला को 22 बार चाकू मारने वाले के खिलाफ आरोपपत्र दायर

punjabkesari.in Saturday, Oct 15, 2016 - 12:04 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यहां एक अदालत में एक व्यस्त मार्ग पर 21 साल की एक महिला की 22 बार चाकू मारकर हत्या के मामले में आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया। आरोपपत्र एक मजिस्ट्रेट के सामने दायर किया गया जिन्होंने इस पर संज्ञान लेने के लिए संबंधित अदालत के सामने शनिवार की तारीख तय की।
 

बीस सितंबर को गिरफ्तार 34 वर्षीय सुरेंद्र सिंह का नाम भादंसं की धारा 302 के तहत हत्या के अपराध के लिए आरोपपत्र में शामिल है। आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई बर्बर हत्या 20 सितंबर को उस समय हुई थी जब उत्तरी दिल्ली के एक स्कूल में शिक्षिका करुणा कुमार अपने काम पर जा रही थी। सुरेंद्र उसका 18 महीने से अधिक समय से पीछा कर रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News