ये कैसा हेयरस्टाइल है... लड़की के बाल देख लोगों का चकराया सिर, तेजी से वायरल हो रहा VIDEO

punjabkesari.in Tuesday, Jul 30, 2024 - 04:55 PM (IST)

Viral News: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला के बालों से अनोखा छाता बनाया। इस वीडियो में हेयरस्टाइलिस्ट एक महिला के पास खड़ी हैं। वह पहले एक छाता खोलती हैं और उसे छोड़कर महिला के बालों पर काम करना शुरू कर देती हैं। महिला छातेनुमा तारों से छाते का बेस स्ट्रक्चर बनाती हैं और फिर उन तारों में पतली चोटियां बुनती हैं। इसके बाद वह बालों को इस तरह फैला देती हैं कि वे सचमुच एक छाते की तरह दिखने लगते हैं।

अंत में, बालों से बना यह छाता इतना अनूठा और खूबसूरत दिखाई देता है कि ऐसा लगता है कि महिला ने असल में एक छाता पहना हुआ है। छाते का सिरा और नीचे तक जाती छड़ी भी साफ दिखाई देती है, जो सीने के पास जाकर मुड़ जाती है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Atefe Kabiri / عـــاطفه کبیری (@atefe_kabiri_hairstylist)

यह वीडियो आतेफे काबिरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @atefe_kabiri_hairstylist से शेयर किया है। काबिरी अपने अनोखे और क्रिएटिव हेयरस्टाइल्स के लिए मशहूर हैं। उनके इस वीडियो को अब तक 5 करोड़ 93 लाख लोग देख चुके हैं। इससे पहले, काबिरी पेरिस का एफिल टॉवर जैसे अनोखे हेयरस्टाइल बनाकर भी चर्चा में आ चुकी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News