ISRO की एक और कामयाबी, पृथ्वी की कक्षा छोड़ चांद की ओर बढ़ा चंद्रयान-2

punjabkesari.in Wednesday, Aug 14, 2019 - 08:46 AM (IST)

बेंगलुरु: मिशन मून पर निकले चंद्रयान-2 ने बुधवार को धरती की कक्षा छोड़ दी है और अब यह चंद्रमा की ओर बढ़ गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिक इसे चंद्रपथ पर डालने के लिए बुधवार की सुबह करीब 3.30 बजे अंजाम दिया, इसे ट्रांस-ल्यूनर इंजेक्शन कहा जाता है। चंद्रयान-2 के 20 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने और 7 सितम्बर को इसके चंद्र सतह पर उतरने की उम्मीद है।

PunjabKesari

भारतीय अंतरिक्ष एजैंसी के अध्यक्ष के. सिवन ने कहा कि 14 अगस्त को तड़के लगभग साढ़े 3 बजे हमने ट्रांस लूनर इंजैक्शन नामक अभियान प्रक्रिया को अंजाम दिया। इस अभियान चरण के बाद चंद्रयान-2 ने धरती की कक्षा को छोड़ दिया और चांद की तरफ बढ़ गया।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को चंद्रयान-2 चांद के इर्द-गिर्द होगा और तत्पश्चात हमने चांद के आसपास सिलसिलेवार अभियान प्रक्रियाओं को अंजाम देने की योजना बनाई है। बता दें कि चंद्रयान-2 को 22 जुलाई को लॉन्च किया गया था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News