Big News: ISRO मुख्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी
punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 04:28 PM (IST)
नेशनल डेस्क: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि की ISRO के बेंगलुरु स्थित मुख्यालय को बम से उड़ाने कीधमकी मिली है। यह धमकी भरा मेल इसरो के चेयरमैन कार्यालय को एक ईमेल के ज़रिए प्राप्त हुआ है। पुलिस ने यह जानकारी साझा की है।
धमकी भरे ईमेल की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। एहतियात के तौर पर इसरो मुख्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस प्रशासन और बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) मौके पर मौजूद हैं और पूरे मुख्यालय परिसर में सघन तलाशी अभियान और जांच-पड़ताल की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि यह ईमेल किस सर्वर या आईपी एड्रेस से भेजा गया है।
