पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी के निधन पर CM चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2026 - 11:11 AM (IST)
नेशनल डेस्कः आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा देवेगौड़ा के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया।
नायडू ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ''आदरणीय चेन्नम्मा के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा, केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी और उनके परिवार के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।''
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस गहन दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार को संबल और शक्ति प्रदान करें। चेन्नम्मा देवेगौड़ा का शनिवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में हृदयाघात के बाद 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
