वीणा म्यूजिक के संस्थापक का 80 वर्ष की उम्र में निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2026 - 03:41 PM (IST)

Kesari Chand Malu Passed away: राजस्थान के प्रसिद्ध उद्योगपति और वीणा म्यूजिक (वीणा कैसेट्स) के संस्थापक केसरी चंद्र मालू का सोमवार देर रात यहां ह्रदयाघात से निधन हो गया। वह करीब 80 वर्ष के थे। उनके निधन से राजस्थानी संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। 

चूरू जिले के सुजानगढ़ में जन्मे मालू का राजस्थानी भाषा, लोकसंगीत और लोक कलाकारों के लिए उल्लेखनीय योगदान रहा। उन्होंने वीणा कैसेट्स के माध्यम से पांच हजार से अधिक राजस्थानी लोकगीतों को संरक्षित किया। घूमर,‘चीरमी, और कांगसियो जैसे प्रसिद्ध एल्बमों के माध्यम से उन्होंने कई नए कलाकारों को मंच प्रदान किया। उन्होंने 1987 के अकाल के दौरान जयपुर में लता मंगेशकर नाइट का आयोजन करके राहत कार्यों के लिए एक करोड़ रुपए जुटाए। 

मालू राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के आंदोलन में भी भाग लिया। कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें राजस्थान रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot