चंद्र ग्रहण के साए में मनाई जाएगी होली 2024, जानें भारत में दिखेगा या नहीं

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2024 - 07:46 AM (IST)

नेशनल डेस्क: आज होली के त्योहार चंद्र ग्रहण के साए में मनाया जाएगा। आज 25 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।  ज्योतिष गणना के अनुसार, लगभग 100 साल बाद होली के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है.

यहां लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण
साल 2024 का पहला होली पर लग रहा यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। चंद्र ग्रहण अमेरिका, जापान, रूस के कुछ हिस्से, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हॉलैंड, बेल्जियम, दक्षिणी नॉर्वे और स्विट्जरलैंड में दिखाई देगा।
  
कब से शुरू होगा चंद्र ग्रहण 
हिंदी पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 25 मार्च 2024 दिन सोमवार को चंद्र ग्रहण लगेगा। ये चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा, जो दोपहर 03 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News