चंडीगढ़ साइक्लोथॉन : युवा और बुजुर्गों ने की साइक्लिंग, मंजीत सिंह ने जीती प्रेाफेशनल रेस

punjabkesari.in Monday, Nov 28, 2016 - 08:58 AM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन): शहर में आयोजित 5वीं चंडीगढ़ साइक्लोथॉन में देश व शहर से कई साइकिलिस्टों ने भाग लिया।  इसका आयोजन चंडीगढ़ टूरिज्म ने एवन साइकिल्स के साथ मिलकर किया। सिटी में साइकिल को बढ़ावा देने और आर्गेन डोनेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य के लिए यह आयोजन कराया गया। साइक्लोथन के पांचवें एडिशन में एयरफोर्स के मंजीत सिंह ने प्रेाफेशनल कैटेगरी में खिताब हासिल कर 70 हजार का खिताब जीता। इस से पहले साइक्लोथॉन को रविवार सुबह पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर और साइक्लिंग फैडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष परमिंद्र सिंह ढींढसा ने 7 किलोमीटर की प्रोफैशनल रेस को फ्लैग ऑफ किया। इस मौके पर एडवाइजर परिमल राय, होम सैक्रेटरी अनुराग अग्रवाल, डायरैक्टर पर्यटन विभाग जितेंद्र यादव मौजूद थे। प्रोफैशनल प्रतियोगिता: प्रोफैशनल साइक्लिंग रेस में 2.5 लाख रुपए की प्राइज मनी थी। 

 

इस इवैंट में इंडियन एयरफोर्स के मंजीत सिंह ने 22 अंक अर्जित किए पहला स्थान हासिल किया। इंडियन रेलवे के दिलावर ने 13 अंक अर्जित करके दूसरा स्थान हासिल किया। जम्मू-कश्मीर के अकबर खान ने 11 अंक हासिल किए और तीसरे स्थान पर रहे। पहले विजेता को 70 हजार, दूसरे को 60 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 45 हजार रुपए की राशि दी गई। एमच्यौर प्रतियोगिता: प्रो रेस के पहले एक एमच्यौर रेस का आयोजन किया गया, जिसमें पहला स्थान आशीष कादियां ने हासिल किया। दूसरा स्थान प्रणव मोहिंद्रा ने और सोनू गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन तीनों के बीच 50 हजार रुपए की ईनामी राशि बांटी गई। इसके बाद सीनियर सिटीजन और बच्चों के लिए फन रेस का भी आयोजन किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News