जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी सेना की ओर से मोर्टार दागे गए

punjabkesari.in Tuesday, Dec 22, 2020 - 12:44 PM (IST)

जम्मू: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित अग्रिम चौकियों पर मंगलवार को पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई और मोर्टार दागे गए। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस हमले में भारतीय पक्ष को कोई नुकसान नहीं हुआ। प्रवक्ता ने कहा,"पूर्वाह्न साढ़े नौ बजे पाकिस्तानी सेना की ओर से बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। नियंत्रण रेखा पर पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई और मोर्टार दागे गए।"

 

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पहले एक दिसंबर को राजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की ओर से किए गए मोर्टार हमले में बीएसएफ के एक उप निरीक्षक शहीद हो गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News