भारत में नयी सरकार के चयन से बौखलाए पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्ष विराम उल्लंघन, बरसाए गोले

punjabkesari.in Friday, May 24, 2019 - 06:22 PM (IST)

पुंछ(धनुज शर्मा) : भारत में नरेंद्र मोदी सरकार के चयन के बाद मुबारक देकर एवं साथ मिलकर शान्ति की दुहाई देने वाले पाक प्रधानमंत्री इमरान खान कुछ ही घंटो में अपनी कथनी से पलट गये।  पाकिस्तान ने शुक्रवार को एक बार फिर से अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देते हुए पुंछ जिले में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और भारतीय सीमा में गोले दागे।

PunjabKesari
पाकिस्तानी सैनिकों ने भारत की अग्रिम चौकियों के साथ-साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलबारी की। शाम को करीब पांच बजे सीमा पार से शाहपुर किरनी सेक्टर में अकारण  की गई गोलाबारी से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ जाने को विवश हो गये। भारतीय जवान भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। वहीं खबर लिखे जाने तक गोलीबारी जारी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News