J&K: सामने आया कुलगाम में बैंक कर्मचारी की हत्या का CCTV, नकाबपोश ने बेखौफ चलाई गोली
punjabkesari.in Thursday, Jun 02, 2022 - 01:15 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कश्मीर में बाहरी हिंदू नागरिकों पर पिछले कई दिनों से लगातार हमले हो रहे हैं। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने राजस्थान के एक बैंक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि इलाकाई देहाती बैंक के कर्मचारी विजय कुमार को बैंक परिसर के अंदर गोली मार दी गई। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
#WATCH | J&K: Terrorist fires at bank manager at Ellaqie Dehati Bank at Areh Mohanpora in Kulgam district.
— ANI (@ANI) June 2, 2022
The bank manager later succumbed to his injuries.
(CCTV visuals) pic.twitter.com/uIxVS29KVI
बैंक कर्मचारी को गोली मारने की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक नकाबपोश बैंक में घुसा और बैंक कर्मचारी पर गोली चला दी। मृतक की पहचान विजय कुमार के तौर पर हुई है। वह हनुमानगढ़ राजस्थान का रहने वाला था।
बता दें कि इससे पहले सुबह शोपियां जिले में एक वाहन में विस्फोट होने से तीन सैनिक घायल हो गए। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया कि शोपियां के सिडोव में किराए पर लिए गए एक वाहन में विस्फोट हो गया, जिससे तीन सैनिक घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।