CBSE 12th Topper: लड़कियों ने मारी बाजी, बुलंदशहर की तान्या सिंह ने किया टॉप...मिले 500 में 500 नंबर

punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2022 - 01:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित किए, जिसमें लड़कियों ने एक फिर से बाजी मारी। लड़कियों का उतीर्ण प्रतिशत 94.54 रहा जबकि लड़कों का 91.25 फीसदी रहा। उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर की रहने वाली तान्या सिंह ने 12वीं की परीक्षा में 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। तान्या सिंह, बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की स्टूडेंट हैं। तान्या के रिजल्ट से जहां परिवार वाले बेहद खुश हैं वहीं डीपीएस स्मेंकूल में भी जश्न का माहौल है। बुलंदशहर डीपीसी की ही एक और छात्रा भूमिका गुप्ता को 500 में से 499 अंक मिले हैं।

 

स्कूल की एक और स्टूडेंट सौम्या नामदेव को 500 में से 497 नंबर मिले हैं। इस साल कुल 1435366 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी जिनमें से 1330662 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की जिनके अंक 92.71 प्रतिशत रहे। जबकि पिछले वर्ष यह 99.37 प्रतिशत था। इस साल 12वीं के नतीजों में 33432 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक और एक लाख 34 हजार 797 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। केरल के तिरुवनंतपुरम में उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत 98.83 रिकॉर्ड किया गया है, इसके बाद बेंगलुरु में 98.16, चेन्नई में 97.79, दिल्ली पूर्व और दिल्ली पश्चिम में 96.29 प्रतिशत रहा है।

 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हालांकि सबसे कम पास प्रतिशत 83.71 प्रतिशत दर्ज किया गया है। बारहवीं की परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय का उतीर्ण प्रतिशित 93.93 रहा। जबकि सीटीएसए का 94.96 प्रतिशत, केन्द्रीय विद्यालय का 97.04 प्रतिशत, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का 94.81, सरकारी स्कूल का 93.38 प्रतिशत और अन्य स्कूलों का परिणाम 92.20 प्रतिशत रहा। बता दें कि इस साल 12वीं की परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू हुई और 15 जून तक चली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News