कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने चलाया तलाश अभियान

punjabkesari.in Thursday, Nov 08, 2018 - 02:33 PM (IST)

 श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों ने तलाश अभियान शुरू किया।  आधिकारिक सूत्रों के बताया कि पुलवामा जिले के अरिहल गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना के बाद सुरक्षा बलों और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) तथा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने गुरुवार सुबह संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू किया।  सूत्रों ने बताया सुरक्षा बलों ने गांव से बाहर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया और घर-घर जाकर तलाशी ली। सुरक्षा बलों का अभी तक आतंकवादियों से सामना नहीं हुआ है।

 इस दौरान तलाश अभियान में व्यवधान डालने की कोशिश कर रहे स्थानीय लोगों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे तथा हल्का लाठीचार्ज किया। साथ ही प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को स्थगित कर दिया है।  समाचार लिखे जाने तक सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें जारी थी। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News