कोहरा बना जानलेवा: ग्रेटर नोएडा में नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

punjabkesari.in Monday, Dec 30, 2019 - 10:01 AM (IST)

नेशनल डेस्कः कड़ाके की ठंड के साथ रविवार रात से कोहरे का कहर भी जारी है। रविवार रात से छाए घना कोहरा कईयों के लिए जानलेवा बनकर आया। ग्रेटर नोएडा में सोमवार तड़के एक गाड़ी नहर में जा गिरी। इस हादसे में करीब 6 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। हादसा दनकौर में हुआ। पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सम्भल जिले के हयातनगर के रहने वाले 11 लोग कार पर सवार होकर दिल्ली जा रहे थे।

 

तड़के करीब साढ़े चार बजे घने कोहरे के कारण उनकी कार खरेला नहर में जा गिरी। हादसे में नीरज, राम खिलाड़ी, मित्रपाल, मल्लू ,महेश और किशन लाल की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। हादस में पांच लोग नहर से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि कार सवार लोग खरीदे गए मकान की पूजा पाठ कराने दिल्ली जा रहे थे। ठंड के कारण कार से बचे पांचों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News