दिल्ली में बेकाबू कार ने भरे बाजार में 15 लोगों को कुचला, हादसे का खतरनाक VIDEO आया सामने

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2024 - 08:30 AM (IST)

नेशनल डेस्क:   पूर्व दिल्ली के गाजीपुर इलाके में बुधवार को एक कार ने कई लोगों को कुचल दिया, जिससे 22-वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और कम से कम छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब नौ बजे की है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ कर दी और चालक से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक नशे में वाहन चला रहा था। हालांकि, पुलिस ने कहा कि इस बात का पता लगाने के लिए चिकित्सीय जांच कराई जाएगी। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अपूर्व गुप्ता ने बताया, ‘‘कुल सात घायल लोगों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से पांच महिलाएं और दो पुरुष हैं।’’

पुलिस के अनुसार, घायलों में से एक की मौत हो गयी, जिसकी पहचान गाजियाबाद की सीता देवी के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी पुलिस हिरासत में है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।’’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News