कोहरे की चादर से लिपटी राजधानी, हवा में कम हुआ जहर

punjabkesari.in Saturday, Nov 30, 2019 - 03:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह कोहरे की चादर छाने के साथ ही न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हवा में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा। 

PunjabKesari

विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान के 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। निजी क्षेत्र की मौसम एजेंसी ‘स्काईमेट' के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने ट्वीट किया कि पालम में कोहरा इतना गहरा था कि सुबह दृश्यता शून्य थी। 

PunjabKesari

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एएक्यूआई) 157 रहा। दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो-तीन दिनों में बारिश और हवा की अनुकूल गति के कारण हवा की गुणवत्ता लगभग दो महीने में पहली बार शुक्रवार को "संतोषजनक" स्तर पर रही।

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News