त्रुटियों के निवारण के लिए कर सकते हैं आवेदन

punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2023 - 07:06 PM (IST)


चण्डीगढ़, 21 अगस्त  -(अर्चना सेठी)  हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार ने आम जनता के हितों का ध्यान रखते हुए वर्ष 2023-24 का प्रॉपर्टी डाटा सत्यापित करने के लिए 15 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है।

 
डॉ. गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2023-24 के प्रॉपर्टी टैक्स की पूर्ण अदायगी करने पर सीमित समय के लिए छूट दी है जो छूट 30 सितंबर, 2023 तक जारी रहेगा। अब प्रॉपर्टी धारक  किसी भी प्रकार की त्रुटि के निवारण हेतु विभागीय पोर्टल पर स्वयं भी अपनी प्रॉपर्टी का डाटा सत्यापित कर सकते हैं।


उन्होंने बताया कि  इस छूट का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए विभागीय पोर्टल http://ulbhryndc.org  पर लॉगिन करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Archna Sethi

Related News