हवस बुझाने के लिए बुलाई कॉल गर्ल, मोटे पैसे का किया इंतजाम, फिर कम पड़ गई तो...

punjabkesari.in Thursday, Sep 19, 2024 - 08:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क : इंसान शारीरिक संबंध की भूख के चलते कई बार अनियंत्रित हो जाता है। उस पर एक अजीब सा जुनून सवार हो जाता है, जिससे वह सही और गलत के बीच का अंतर भुला देता है। इस आवेश में वह अक्सर खतरनाक कदम उठा लेता है, जिसके परिणामस्वरूप उसे पूरी जिंदगी की सजा भुगतनी पड़ती है।

कुछ ऐसी ही एक घटना चेन्नई में हुई, जहां एक लड़के ने अपनी शारीरिक भूख को शांत करने के लिए अपने कमरे पर एक कॉल गर्ल को बुलाया। इसके लिए उसने अच्छे खासे पैसे का इंतजाम किया। दोनों ने साथ में समय बिताया, लेकिन इसके बाद उनके बीच विवाद हो गया, जो बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया। 

पुलिस का कहना है कि लड़के-लड़की में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद लड़के ने हथौड़े से वार किया। वार करने के बाद लड़की की लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसने सूटकेस में रखा और पॉश इलाके में फैंक दिया।  पुलिस के मुताबिक यह घटना चेन्नई के तोरैपक्कम की है। लड़के से मिलने के बाद लड़की जब घर नहीं पहुंची तो उसके भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, लड़की का फोन बंद था। इस दौरान पुलिस ने तोरैपक्कम के आईटी कॉरिडोर के पास से एक सुटकेश बरामद किया। 

पुलिस ने जांच के बाद शिवगंगा जिले से मणिकंदन नामक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक युवती की उम्र 32 साल थी और वह माधवरम की रहने वाली थी। पुलिस पूछताछ में मणिकंदन ने बताया कि उसने हथौड़े से हमला कर युवती की हत्या कर दी। दोनों के बीच पैसे को लेकर विवाद हो गया। संबंध बनाने के बाद लड़की ज्यादा पैसे की मांग कर रही थी। उसने स्वीकार किया कि उसने युवती के बॉडी पार्ट्स को काटकर उसे सुटकेस में भरकर फेंक दिया। पुलिस महिला के फोन को ट्रैक कर घटनास्थल तक पहुंच गई, महिला को अंतिम बार तोरैपक्कम में ही देखा गया था। फिर पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी तक पहुंच गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News