कैबिनेट सचिव प्रदीप सिन्हा का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा

punjabkesari.in Friday, Jun 07, 2019 - 07:20 PM (IST)

नई दिल्लीः कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। शीर्ष पद संभालने के बाद तीसरी बार उनका कार्यकाल बढ़ाया गया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के जरिये उनका कार्यकाल बढ़ाया गया है।

सिन्हा को मई, 2015 में दो साल के लिए कैबिनेट सचिव बनाया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सिन्हा के कार्यकाल को 12 जून, 2019 से तीन माह बढ़ाने की अनुमति दी।

इससे पहले सिन्हा का कार्यकाल 2017 और 2018 में एक-एक साल के लिए बढ़ाया गया था। यह तीसरी बार है जब सिन्हा का कार्यकाल बढ़ाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News