ICAI CA Results 2026: जारी हुए CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट के नतीजे, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2026 - 11:36 AM (IST)

ICAI CA Foundation Inter Result Jan 2026 OUT : सीए की तैयारी कर रहे हजारों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। ICAI ने रविवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह नतीजे जनवरी 2026 सत्र में आयोजित हुई परीक्षाओं के लिए जारी किए गए हैं। छात्र अब अपना भविष्य और मेहनत का फल आधिकारिक पोर्टल पर देख सकते हैं।

वेबसाइट पर नतीजे उपलब्ध

परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जा सकते हैं। संस्थान ने फाउंडेशन और इंटरमीडिएट दोनों स्तरों के रिजल्ट एक साथ जारी किए हैं। बता दें कि सीए फाइनल के नतीजे संस्थान द्वारा पहले ही घोषित किए जा चुके थे।

रिजल्ट कैसे चेक करें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

अपना रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर अपनी परीक्षा के अनुसार 'CA Foundation Jan 2026' या 'CA Intermediate Jan 2026' रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें।

  4. विवरण सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  5. अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

मेरिट लिस्ट और पासिंग प्रतिशत

रिजल्ट के साथ ही ICAI जल्द ही पासिंग प्रतिशत (Pass Percentage) और टॉपर्स की मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा। इसमें उन छात्रों के नाम होंगे जिन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) हासिल की है। छात्र टॉपर्स और अन्य आंकड़ों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News