फेरारी और लेम्बोर्गिनी को टक्कर देने आ गई BYD की सुपरकार, सिंगल चार्ज पर देगी 450km की रेंज
punjabkesari.in Monday, Feb 26, 2024 - 11:51 AM (IST)

ऑटो डेस्क. BYD ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक सुपरकार यांगवांग U9 पेश कर दी है। चीन के बाद ये गाड़ी दूसरे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लॉन्च होगी। इस गाड़ी की कीमत 1.68 मिलियन युआन (लगभग 2 करोड़ रुपये) रखी गई है। BYD Yangwang U9 फेरारी और लेम्बोर्गिनी जैसी कंपनियों की सुपरकारों को टक्कर देगी।
पावरट्रेन
BYD Yangwang U9 में 4 इलेक्ट्रिक मोटर मिलती हैं, जिनमें से प्रत्येक 240kw और संयुक्त 960kw की पावर जेनरेट करती है। यह BYD की ब्लेड बैटरी तकनीक से लैस है, जो तेजी से कूलिंग में मदद करने के साथ 500kw तक की अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। यह गाड़ी महज 2.36 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार की टॉप स्पीड 309.19 किमी/घंटा है। BYD Yangwang U9 ईवी सिंगल चार्ज पर 450 किलोमीटर तक की रेंज देती है।
डिजाइन
यह इलेक्ट्रिक कार 2-सीटर है, जिसकी लंबाई 4,966mm, चौड़ाई 2,029mm, ऊंचाई 1,295mm और व्हीलबेस 2,900mm है। इसमें स्लीक LED हेडलाइट्स और एक बड़ी फ्रंट ग्रिल दी गई है और 20-इंच के अलाॅय व्हील इसे आकर्षक लुक प्रदान करते हैं।