11 राज्यों की 56 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कल, मध्य प्रदेश में शिवराज की अग्नि परीक्षा

punjabkesari.in Monday, Nov 02, 2020 - 07:33 PM (IST)

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत देशभर में 56 सीटों पर मंगलवार को उपचुनाव होने है, जिसमें मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर, उत्तर प्रदेश की 7 सीटों पर उपचुनाव होगा। मध्य प्रदेश में कई कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए विधयाकों की किस्त दांव पर है तो वहीं उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी भाजपा की अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के उपचुनाव 2022 में होने वाले विधासनभा चुनाव की दिशा तय करेंगे।

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा की सात सीटों पर उप चुनाव के लिए मंगलवार को होने जा रहे मतदान में निर्दलीय समेत कुल 88 उम्‍मीदवारों की किस्‍मत का फैसला मतदाताओं के हाथ में होगा। निर्वाचन आयोग ने सकुशल चुनाव संपन्‍न कराने की तैयारी पूरी कर ली है। जिन सातों सीटों पर तीन नवंबर को मतदान होना है उनमें से छह सीटें पहले सत्‍तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास थीं और एक सीट समाजवादी पार्टी (सपा) के पास रही है। इस उपचुनाव का परिणाम 10 नवंबर को आएगा।

मध्य प्रदेश में जौरा, सुमावली, मुरैना, दिमनी, अंबाह, मेहगांव, गोहद, ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, डबरा, भांडेर, करैरा, पोहरी, बामोरी, अशोकनगर, मुंगावली, सुरखी, मलहरा, अनूपपुर, सांची, ब्यावरा, आगर, हाटपिपल्या, मांधाता, नेपानगर, बदनावर, सांवेर और सुवासरास विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इनमें से 16 सीट ग्वालियर चंबल अंचल से हैं। कुल 28 सीटों में से 25 पर संबंधित विधायकों के इस्तीफा और 03 अन्य पर संबंधित विधायकों के निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है। दो सौ तीस सदस्यीय राज्य विधानसभा में वर्तमान में 201 विधायक हैं। इनमें से भाजपा के 107, कांग्रेस के 87, बसपा के दो, सपा का एक और चार निर्दलीय विधायक हैं। कुल 29 सीट रिक्त हैं, जिनमें से 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। 

इन सीटों पर भी होगा उप चुनाव
गुजरात में 8, मणिपुर में 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। कर्नाटक, झारखंड, नागालैंड, ओड़िशा में 2-2 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। हरियाणा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में 1-1 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News