Gold price fall: सोना खरीदने का सुनहरा मौका! देशभर के 10 बड़े शहरों में आज गिरे दाम, निवेशकों के चेहरे खिले

punjabkesari.in Thursday, May 01, 2025 - 11:29 AM (IST)

नेशनल डेस्क: अगर आप लंबे समय से सोना खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो अब समय आ गया है जब आप अपने सपनों को हकीकत में बदल सकते हैं। 1 मई 2025 से देशभर के कई प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। खास बात ये है कि यह गिरावट न केवल सामान्य खरीदारों के लिए राहत लेकर आई है, बल्कि इसे एक मजबूत निवेश अवसर के रूप में भी देखा जा रहा है।

इस गिरावट का असर 22 कैरेट और 24 कैरेट दोनों श्रेणियों पर पड़ा है। जहां अक्षय तृतीया पर दाम कुछ शहरों में स्थिर थे, वहीं अब नई कीमतें कई अन्य शहरों में भी प्रभावी हो गई हैं। आइए जानते हैं आज यानी 1 मई को किस शहर में सोने की कीमत क्या है।

 देश के प्रमुख शहरों में सोने के ताज़ा दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोना
दिल्ली ₹89,890 ₹98,030
जयपुर ₹89,890 ₹98,030
पटना ₹89,790 ₹97,950
मुंबई ₹89,740 ₹97,900
चेन्नई ₹89,740 ₹97,900
कोलकाता ₹89,740 ₹97,900
इंदौर ₹89,790 ₹97,950
अहमदाबाद ₹89,790 ₹97,950
चंडीगढ़ ₹89,890 ₹98,030
लखनऊ ₹89,890 ₹98,030

क्या कहता है यह ट्रेंड?

सोने की कीमतों में यह गिरावट ऐसे समय आई है जब निवेशक पारंपरिक संपत्ति विकल्पों की ओर लौट रहे हैं। यह न सिर्फ भावनात्मक रूप से मूल्यवान है, बल्कि यह आर्थिक अनिश्चितता के समय एक सुरक्षित निवेश विकल्प भी माना जाता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News