गर्लफ्रेंड की वजह से मारा गया था बुरहान वानी

punjabkesari.in Saturday, Jul 08, 2017 - 04:18 PM (IST)

श्रीनगर: मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के एक साल पूरा होने पर अलगाववादियों के हड़ताल के आह्वान के कारण कानून व्यवस्था के मद्देनजर समूचे श्रीनगर में आज पाबंदी बढ़ा दी गई है। दरअसल पिछले साल बुरहान वानी की मौत के बाद से ही कश्मीर में अशांति का माहौल है। बुरहान वानी के चाहने वाले इसको लेकर प्रदर्शन तो हमले करते रहे हैं। PunjabKesari
नाराज गर्लफ्रेंड ने दी जानकारी
समाचार एजेंसियों की मानें तो बुरहान वानी अपनी आशिकी की वजह से मारा गया था। बुरहान दिलफेर आशिक था। उसकी एक नहीं बल्कि कई गर्लफ्रेंड थी। उसने कई महिलाओं और लड़कियों से संबंध बना रखे थे। उसकी इसी आशिकमिजाजी की वजह से उसकी एक्स गर्लफ्रेंड नाराज थी। बुरहान की गर्लफ्रेड ने बेवफाई की बदला लेने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को उसके बारे में सटीक जानकारी दी थी। PunjabKesari10 लाख का इनामी आतंकी
बुरहान वानी ने मात्र 15 साल की उम्र में हिजबुल मुजाहिदीन जॉइन कर लिया था जिससे उसको कश्मीर में काफी लोकप्रियता मिली और वह कमांडर बन गया वह साउथ कश्मीर में 11 से 15 स्थानीय आतंकियों का नेतृत्व कर रहा था सुरक्षा बलों को उसकी काफी समय से तलाश थी इसलिए उस पर 10 लाख का इनाम रखा गया था।
PunjabKesari
सोशल मीडिया पर एक्सपर्ट
बुरहान सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहता था और इसके माध्‍यम से युवाओं को रिझाता था। उसके वीडियो, हथियारों से लैस फोटो और सुरक्षा बलों का मजाक उड़ाने वाले पोस्ट वॉट्सऐप और फेसबुक पर काफी पसंद किए जाते थे और शेयर भी किए जाते थे ताकि युवा कश्मीरियों को आतंकवाद की ओर मोड़ा जा सके।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News