अब घर बनाना हुआ मुश्किल! खाड़ी युद्ध के चलते कंस्ट्रक्शन मटीरियल महंगे, सपनों पर पड़ी मंहगाई की मार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 01:35 PM (IST)

Jalandhar News: खाड़ी युद्ध के चलते देश में निर्माण सामग्री की कीमतों में अचानक वृद्धि ने घर बनाने वालों की चिंता बढ़ा दी है। सरिया, पेंट, टाइल, सीमेंट और अन्य जरूरी सामान के रेट बढ़ने से मकान बनाने का खर्च अब पहले से करीब 7% ज्यादा हो गया है।

मकान बनाने का खर्च बढ़ा

जालंधर में 100 वर्ग गज के सिंगल स्टोरी मकान का खर्च पहले 18.50 लाख से 20.85 लाख रुपए के बीच था। अब यह बढ़कर 19.80 लाख से 22.70 लाख रुपए तक पहुंच गया है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण खाड़ी युद्ध से माल-भाड़ा और कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि है।

लोकल मार्केट पर असर

शहर में परिवहन और कोयले का खर्च बढ़ने से सरिया और चौखटों का लोहे महंगा हो गया है। सैनेटरी पाइप के पीवीसी मटीरियल के दाम भी पेट्रोलियम महंगे होने से बढ़ गए हैं। हफ्ते में ही सरिये की कीमत में प्रति किलो 3 से 5 रुपए तक का उछाल देखा गया।

कांट्रैक्टर और घर मालिकों की चिंता

सिविल इंजीनियर गुरप्रीत सिंह का कहना है कि जो प्रोजेक्ट पुराने रेट पर शुरू हुए थे, उनमें अब मुनाफे में कटौती हो रही है। एमएसएमई एसोसिएशन के प्रधान गुरचरण सिंह के मुताबिक सैनेटरी मटीरियल के दाम में 8-10% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, होम लोन लेकर मकान बना रहे लोग बैंक से अतिरिक्त लोन नहीं मिलने की स्थिति में बढ़ी लागत खुद अपनी जेब से निकालेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News