बंद होगी मुंबई से ब्रुसेल्स एयरलाइंस की उड़ान

Wednesday, Sep 19, 2018 - 07:19 PM (IST)

नई दिल्लीः बेल्जियम की सरकारी विमान सेवा ब्रुसेल्स एयरलाइंस अगले साल जनवरी से अपनी मुंबई से जाने वाली उड़ान बंद करेगी। कंपनी ने आज बताया कि मुंबई से ब्रुसेल्स के लिए उसकी आखिरी उड़ान 7 जनवरी को रवाना होगी। यह भारत और बेल्जियम के बीच एयरलाइंस की एक मात्र विमान सेवा है।

उसने बताया कि ग्राहक इसके बाद बेल्जियम जाने के लिए फ्रैंकफर्ट, म्युनिख और जूरिख होते हुये लुम्थांसा या स्विस एयरलाइंस की उड़ानों से जा सकेंगे। ब्रुसेल्स एयरलाइंस ने डेढ़ साल पहले मार्च 2017 में ही मुंबई के लिए उड़ान शुरू की थी। उसका कहना है कि इस मार्ग पर अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के कारण उसे सेवा बंद करनी पड़ी है।

Yaspal

Advertising