अकेले में मिलते थे जीजा-साली... कर बैठे बड़ी भूल, पीछे पड़ी पुलिस ने खंगाले 100 CCTV फुटेज और फिर...
punjabkesari.in Saturday, Jul 05, 2025 - 12:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क: 'साली आधी घर वाली'... अक्सर ही लोग मजाक-मजाक में ये बोलते हैं, लेकिन कुछ लोग इसे हकीकत में बदल रिश्तों को शर्मसार कर देते हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सामने आया है, जहां जीजा- साली के अवैध संबंधों ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। प्रिया और अभिषेक नाम के इस जोड़े ने 6 महीने के भ्रूण को गर्भपात करवा कर कूड़े के ढेर में फेंक दिया, जिसकी सूचना पुलिस को मिली। इस घटना ने रिश्तों की मर्यादा को एक बार फिर सवालों के घेरे में ला दिया है।
दोनों ने भ्रूण को शहर के एक कूड़े के ढेर में फेंका
जानकारी के अनुसार, अभिषेक और उसकी साली प्रिया के बीच अवैध संबंध चल रहे थे। जब प्रिया गर्भवती हुई, तो दोनों ने इसे छुपाने के लिए प्रिया का गर्भपात कराया और भ्रूण को शहर के एक कूड़े के ढेर में फेंक दिया। यह घटना 24 जून को रुड़की चौकी चुंगी के पास सामने आई।
पुलिस ने 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले
पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने लगभग 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें दोनों आरोपी स्पष्ट रूप से नजर आए। इसके बाद पुलिस ने अभिषेक और प्रिया को गिरफ्तार कर लिया।
क्या कहती है पुलिस?
पुलिस अधिकारी एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि भ्रूण लगभग 6 माह का था और मामले की जांच अभी जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सदमें में पत्नी
इस पूरे मामले से प्रिया की बहन भी सकते में है, जिन्होंने बताया कि उन्हें अपने परिवार के इस राज का कोई अंदाजा नहीं था और उन्हें पुलिस से ही जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि उनके पति और बहन दोनों ने परिवार को धोखा दिया है।