ब्रिटेन ने भारत को रेड लिस्ट से किया बाहर, 8 अगस्त से UK के लिए उड़ान भर सकेंगे भारतीय

punjabkesari.in Thursday, Aug 05, 2021 - 08:06 AM (IST)

नेशनल डेस्क: ब्रिटेन में रह रहे भारतीयों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। यूनाइटेड किंगडम 8 अगस्त से यात्रा प्रतिबंधों में ढील दे रहा है। यह लोगों के लिए बड़ी राहत है जो कुछ समय से  भारत और ब्रिटेन के बीच यात्रा नियमों में ढील की मांग कर रहे थे। यूके के परिवहन सचिव ने  ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 

PunjabKesari
सचिव ने ट्वीट किया कि यूएई, कतर, भारत और बहरीन को रेड लिस्ट से अंबर लिस्ट में डाल दिया जाएगा। यह बदलाव  8 अगस्त को सुबह 4 बजे से प्रभावी हों जाएंगे। यानी कि  8 अगस्त से भारत को ‘रेड लिस्ट’ से बाहर कर ‘अंबर’ लिस्ट में डाल दिया जाएगा।भारत-यूएई समेत अंबर लिस्ट के देशों को लंदन की यात्रा से तीन दिन पहले कोरोना टेस्ट कराना होगा।

PunjabKesari
नए नियमों के तहत इंग्लैंड पहुंचने पर यात्रियाें को  दो कोरोना टेस्ट से गुजरना होगा। इसकी बुकिंग पहले ही करानी होगी और ट्रैवेल लोकेटर फॉर्म भरना होगा। इंग्लैंड पहुंचने पर यात्रियों को घर पर या ट्रैवेल लोकेटर में बताए गए जगह पर 10 दिन क्वारंटाइन में रहना होना।  ​इससे पहले ब्रिटेन  सरकार ने अमेरिका और यूरोपिय संघ में शामिल देशों से आने वाले उन मुसाफिरों के लिए 10 दिन के अनिवार्य क्वॉरंटीन के नियम को खत्म कर दिया है, जिन्होंने कोरोना टीके की दोनों डोज ले ली है। हालांकि, भारत को  रेड लिस्ट में रखा गया था। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News