कुंवारी रह गई दुल्हन, डोली से पहले उठ गई दूल्हे की अर्थी

punjabkesari.in Sunday, May 07, 2017 - 07:58 PM (IST)

भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले में सुधीर नाम के एक शख्स की जयमाला के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक उत्तरदाहा गांव का रहने वाला था। शनिवार को सुधीर की शादी थी। वह अपनी बारात लेकर पालीपुर गांव आया था। जयमाला के वक्त दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को माला पहनाई। जयमाला के बाद सुधीर अपने दोस्तों के साथ जनमासे की ओर आगे बढ़ा। उसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। गोली सुधीर की पीठ पर लगी और वह वहीं गिर पड़ा। सुधीर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।PunjabKesari

सुधीर के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने शादी की वीडियो रिकॉर्डिंग जब्त कर ली लेकिन उसमें भी कातिल का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने इसे प्रेम-प्रसंग का मामला मानते हुए दुल्हन का फोन अपने कब्जे में ले लिया है।  सूत्रों की मानें तो शादी के दिन सुधीर के साथ उसके दो दोस्त देखे गए थे। वारदात के बाद से दोनों फरार हैं। लड़की घटना के बाद से बेसुध पड़ी है और अपने भाग्य को कोस रही है। सुधीर की हत्या परिजनों और गांववालों के लिए एक रहस्य बनी हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News