Blinkit से ऑर्डर की हुई ब्रेड निकली खराब, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया फूड सेफ्टी विभाग; ठोका जुर्माना

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2026 - 12:49 PM (IST)

सूरत : यहां वेसू इलाके में Blinkit से ब्रेड आर्डर करने के बाद ग्राहक उस समय हैरान रह गया जब उसने पार्सल खोल कर देखा। ग्राहक द्वारा प्राप्त ब्रेड एक दम खराब हो चुकी थी और उस पर फंगस भी नजर आ रहा था। इस पर ग्राहक सीधे Blinkit के नजदीकी स्टोर पर जा पहुंचा और इस पूरे मामले का वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद सूरत के फूड सेफ्टी विभाग की भी इन पर नजर पड़ी और ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड पर ₹10 हजार का जुर्माना लगाया गया।

वीडियो के मुताबिक वेसू इलाके में रहने वाले व्यक्ति ने Blinkit से ब्रेड आर्डर की थी जिसकी डिलीवरी होने के बाद उसने ब्रेड को खोला और ब्रेड को साथ लेकर राइडर के साथ ही Blinkit के स्टोर पर पहुंच गया। इस दौरान उसने इस बारे में स्टोर के मैनेजर से शिकायत की। वीडियो में सुना भी जा सकता है कि उक्त व्यक्ति कह कहता है कि आपको सामान को डिलीवर करने से पहले उसकी जांच कर लेनी चाहिए। 

इस पर काफी बहस भी हुई और स्टोर मैनजर ने उक्त व्यक्ति से इस बाबत अपनी शिकायत Blinkit के ऐप के जरिए कस्टमर केयर पर करने की कही। उधर दूसरी तरफ घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सूरत का फूड सेफ्टी विभाग भी हरकत में आया। उन्होंने मामले की जांच की और इस दौरान 2 किलो खाद्य सामग्री को नष्ट करवाया। इतना ही Blink पर खाने पीने का खराब सामान रखने और बेचने के लिए 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News