श्रद्धा मर्डर केस में बड़ा खुलासा: महरौली के जंगलों से मिली हड्डियां श्रद्धा के पिता के DNA से हुआ मिलान
punjabkesari.in Thursday, Dec 15, 2022 - 02:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क: श्रद्धा मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली के महरौली के जंगलों से मिली हड्डियां का मिलान श्रद्धा के पिता के DNA से हो गया है। इससे साफ हो गया कि जंगल से बरामद हड्डियां श्रद्धा की थीं। दिल्ली पुलिस ने महरौली और गुरुग्राम के जंगलों से ये हड्डियां बरामद की थी। इस सैंपल्स को CFSL भेजा गया था। ये तमाम हड्डियां आरोपी आफताब की निशानदेही पर बरामद की गई थी।
महरौली के जंगलों में वालकर के शव के टुकड़ों की तलाश करते समय दिल्ली पुलिस को 13 हड्डियां बरामद हुई थीं। वालकर के लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर शव के 35 टुकड़े कर दिए थे और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में फेंका था। एक सूत्र ने कहा, पुलिस को बरामद हड्डियों की डीएनए रिपोर्ट मिल गई है। इन हड्डियों का डीएनए वालकर के पिता के डीएनए के नमूने से मेल खाता है। डीएनए जांच के लिए हड्डी के नमूने सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी भेजे गए थे। फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला ने बुधवार को पूनावाला के पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट पुलिस को सौंपी थी।