पत्रकार दुर्व्यवहार मामला: हाई कोर्ट से सलमान खान को राहत...अब अंधेरी कोर्ट में नहीं लगानी पड़ेगी हाजिरी

punjabkesari.in Thursday, Mar 30, 2023 - 11:42 AM (IST)

मुंबई:  बंबई हाई कोर्ट  ने अभिनेता सलमान खान को बड़ी राहत दी।  बॉम्बे हाई कोर्ट ने अभिनेता सलमान खान के खिलाफ एक पत्रकार द्वारा 2019 में दर्ज कराई गई शिकायत को वीरवार को खारिज कर दिया। पत्रकार ने अभिनेता और उनके अंगरक्षक पर अपने साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। न्यायमूर्ति भारती डांगरे की एकल पीठ ने कहा कि सलमान और उनके अंगरक्षक नवाज शेख द्वारा दायर आवेदनों को स्वीकार किया जाता है। 

हाई कोर्ट ने पिछले साल एक निचली अदालत द्वारा सलमान और शेख को जारी किए गए समन भी रद्द कर दिए। मजिस्ट्रेट अदालत ने मार्च 2022 में सलमान और शेख को समन जारी कर उन्हें 5 अप्रैल को पेश होने का निर्देश दिया था।

 गौरतलब है कि पत्रकार अशोक पांडेय ने अप्रैल 2019 में आरोप लगाया था कि सलमान और उनके अंगरक्षक नवाज शेख ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें मारा-पीटा। उन्होंने अंधेरी की मजिस्ट्रेट अदालत में मुकदमा दायर करके दोनों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। शिकायत पर कार्यवाही करते हुए मजिस्ट्रेट अदालत ने समन जारी किए थे। इसके बाद, सलमान ने पिछले साल अप्रैल में समन को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट का रुख किया था। पांच अप्रैल 2022 को अदालत ने सलमान की याचिका पर सुनवाई करते हुए समन पर रोक लगा दी थी। शेख ने भी ऐसी ही एक याचिका दायर की थी, जिसके बाद उसे जारी समन पर भी रोक लगा दी गई थी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News