नम आखों से सुशांत सिंह राजपूत का आज भी इंतजार कर रहा है उनका डॉगी फज, वायरल हुआ ये भावुक वीडियो

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2020 - 06:01 PM (IST)

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से न सिर्फ उनके परिवार और फैंस को बल्कि उनका पेट डॉग फज को भी गहरा सदमा लगा है। सोशल मीडिया पर उनके पेट डॉग फज का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने मालिक सुशांत सिंह के आने का इंतजार करता हुआ दिखाई दे रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gulshan❤ (@sush.antsinghrajputt) on

इस वीडियो को सुशांत की भतीजी ने शेयर किया है, जिसे देखकर सुशांत के लिए फज का प्यार साफ नजर आ रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के डॉगी फज को आज भी उम्मीद है कि सुशांत सिंह राजपूत वापस लौट आएंगे। सुशांत सिंह राजपूत ने 34 वर्ष की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत के बाद हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर ऐसी क्या वहज थी कि सुशांत को फांसी लगाकर अपनी जान देनी पड़ी, हालांकि उनके सुसाइड करने के पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News