ट्रक बोलेरो के बीच भीषण टक्कर, टुकड़े-टुकड़े हुए 11 लोग

Friday, May 27, 2016 - 07:44 PM (IST)

राजसमंद : राजस्थान में नेशनल हाईवे-8 पर एक बोलेरो और डाक पार्सल ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। राजसमंद में आमने-सामने की इस जबरदस्त भिड़ंत में 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी बोलेरो कैंपर में सवार थे। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि मारे गए लोगों के कई टुकड़े हो गए। ये सभी भीलवाड़ा में परिवार के एक सदस्य की शादी तय कर घर लौट रहे थे।

शवों की पहचान भी मुश्किल हो गई
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह हुआ यह हादसा इतना भयंकर था कि बोलेरो का एक हिस्सा ट्रक में घुस गया। इस टक्कर में कई लोगों के शवों के टुकड़े हो गए और सड़क पर भी बिखर गए। मरने वालों में दो पुरुष, पांच बच्चे और चार महिलाएं हैं। मरने वालों के नाम विनोद, मंजू, जलेसी बाई, अजय, बालू, रेखा, पूजा, पुष्कर, नन्नू और सुंदर बताए जा रहे हैं। एक अन्य बच्चे का नाम नहीं पता चल सका है।

सड़क से गुजरते लोगों ने दी पुलिस को जानकारी
हादसे के समय वहां से गुजर रहे वाहनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही कलेक्टर, एसपी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

शादी तय करके लौटते समय हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक राजसमंद में कुंभलगढ़ का रहने वाला परिवार भीलवाड़ा में विनोद की शादी तय करने गया था। ये लोग दो रिश्तेदारों को सियाणा छोडऩे जा रहे थे। इसके बाद इन्हें कुंभलगढ़ जाना था।

Advertising