ओडिशा में महिला पुलिस कांस्टेबल का शव पेड़ से लटका मिला, पति और सास गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Aug 17, 2025 - 10:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क: ओडिशा में शनिवार को नुआपड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक महिला पुलिस कांस्टेबल का शव एक पेड़ से लटका मिला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मृत महिला के पति और सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने कहा कि शव को पेड़ से लटका देखने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव बरामद होने से कुछ घंटे पहले महिला कांस्टेबल ने कई लोगों को कथित तौर पर वीडियो संदेश प्रेषित किया, जिसमें उसने कहा कि वह अपने पति और ससुराल वालों द्वारा दी जा रही यातना की वजह से आत्महत्या करने जा रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने आत्महत्या के लिये उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। हम वीडियो की जांच कर रहे हैं।'' उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला कांस्टेबल के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें अदालत में पेश किया। नुआपाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, "जांच के दौरान पता चला कि कांस्टेबल का पति और सास उसे परेशान कर रहे थे, इसलिए हमने उन्हें गिरफ्तार किया है।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News