दाएं हाथ में कंडोम का पैकेट, पेड़ पर कपड़े! टॉयलेट की छत पर मिली नग्न लाश, बैंकॉक से आने के बाद...

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 02:54 PM (IST)

Gorakhpur Rishabh Yadav Mystery Death : गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के रावतपार गांव में गुरुवार की सुबह उस समय कोहराम मच गया जब 25 वर्षीय ऋषभ यादव उर्फ बब्बी की लाश एक आटा चक्की के पीछे बने टॉयलेट की टीनशेड छत पर मिली। मृतक की हालत और घटनास्थल से मिले सुरागों ने इस मौत को एक गहरी पहेली बना दिया है।

घटनास्थल का खौफनाक मंजर

ऋषभ का शव पूरी तरह निर्वस्त्र (नग्न) अवस्था में था। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि उसके दाएं हाथ में कंडोम का पैकेट था और मुंह से झाग निकल रहा था। इतना ही नहीं शव मिलने वाली जगह से करीब 25 मीटर दूर एक पेड़ पर उसकी जींस और टी-शर्ट टंगी हुई पाई गई।

बैंकॉक से बहन की शादी के लिए आया था घर

परिजनों के मुताबिक ऋषभ अपने पिता के साथ बैंकॉक में काम करता था। वह इसी साल 19 फरवरी को अपनी छोटी बहन की शादी के लिए डेढ़ साल बाद घर लौटा था। शादी के बाद पिता वापस बैंकॉक चले गए लेकिन ऋषभ यहीं रुक गया था। उसके दो छोटे बच्चे (6 और 3 साल) हैं।

यह भी पढ़ें: Boyfriend के साथ फ्लैट पर थी गर्लफ्रेंड, फिर आई वो काली रात, सिर खिड़की से बाहर लटकाया और चिल्लाया, कहा- मैं तुम्हें यहीं...

पुलिस की जांच के 3 मुख्य बिंदु:

Affair का एंगल: घटनास्थल पर कंडोम का मिलना और निर्वस्त्र हालत, पुलिस को प्रेम-प्रसंग या किसी गुप्त मुलाकात की ओर इशारा कर रही है।

पारिवारिक विवाद: बताया जा रहा है कि ऋषभ और उसकी पत्नी चांदनी के बीच अक्सर अनबन रहती थी। बुधवार की रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद ऋषभ घर से निकला था।

साजिश या नशा: शरीर पर कोई गहरी चोट न होने के कारण पुलिस को शक है कि उसे कोई नशीला पदार्थ दिया गया होगा। पेट पर छिलने के निशान संघर्ष की ओर इशारा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 2 साल बाद पति को छोड़ दूसरे से रचाई शादी, एक FB मैसेज ने पलटी किस्मत, फिर पहले शौहर के पास...

फॉरेंसिक टीम के सवाल

फॉरेंसिक टीम का मानना है कि टॉयलेट की ऊंची छत पर अकेले नग्न अवस्था में चढ़ना सामान्य नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि या तो उसे वहां ले जाया गया या हत्या के बाद शव को वहां ठिकाने लगाया गया ताकि वह आसानी से सबकी नजर में आ जाए। पुलिस अब ऋषभ की कॉल डिटेल (CDR) खंगाल रही है ताकि आखिरी समय में वह किसके संपर्क में था, इसका पता चल सके।

टैटू से हुई पहचान

ऋषभ के हाथ पर उसका नाम गुदा हुआ था जिससे उसकी पहचान हुई। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता बैंकॉक से भारत के लिए रवाना हो गए हैं। पूरे गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News