ईस्ट कांगो में ब्लास्ट- 32 भारतीय शांति सैनिक घायल, 1 बच्चे की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Nov 08, 2016 - 03:58 PM (IST)

कांगो: कांगो गणराज्य के पूर्वी क्षेत्र गोमा में आज एक विस्फोट से एक बच्चे की मौत हो गई और भारतीय शांति सेना के 32 सैनिक घायल हो गए।  संयुक्त राष्ट्र मिशन ने यहां जारी एक बयान में कहा कि यह विस्फोट पश्चिमी गोमा क्षेत्र में सुबह हुआ जिससे ड्यूटी पर तैनात 32 भारतीय शांति सैनिक घायल हो गए। निकट की एक मस्जिद के इमाम इस्माइल सालूमू ने बताया कि उसने विस्फोट की आवाज सुनी और वह उस स्थान पर गया। इमाम ने बताया कि विस्फोट से तीन शांति सैनिकों की मौत हुई है।

गौरतलब है कि कांगो में इस समय संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत विभिन्न देशों के 18 हजार शांति सैनिक तैनात हैं। बताया जा रहा है कि कांगो में चल रही आपसी कलह में 1996 से 2003 के दौरान 10 लाख से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। यूएन के पीस कीपिंग मिशन में भारत 17 साल से है। यूएन पीस कीपिंग मिशन में अब तक 3263 सैनिकों की मौत हुई है। इनमें से 157 भारतीय हैं। इसके बाद नाइजीरिया का नंबर है। जिसके 142 सैनिक मारे गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News