कश्मीर के एक स्कूल में विसफोट, व्यक्ति घायल

punjabkesari.in Saturday, Feb 20, 2021 - 12:57 PM (IST)

श्रीनगर: नार्थ कश्मीर के एक स्कूल में धमाका होने से एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया। उसे निकट के अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार कुपवाड़ा के स्कूल में सफाई के दौरान एक पुराना शेल फट गय। धमाका काफी जोर का था। विसफोट में रियाज अहमद बुरी तरह से घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल उसकी स्थिर बताई जा रही है। 


एसपी हंदवाड़ा डा जी वी सिंह के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि पता चला है कि वो एक पुराना शेल था। हम पता कर रहे हैं कि आखिर स्कूल में वो कैसे आया। जिसे चोट आई है वे स्कूल का सफाईकर्मी है।
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News