Assam Election 2026: असम में 89 सीटों से चुनाव लड़ेगी बीजेपी, दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई बन सकते हैं प्रद्युत बोरदोलोई
punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 04:35 PM (IST)
नेशनल डेस्क: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बिगुल बज चुका है और BJP ने अपनी जीत की हैट्रिक सुनिश्चित करने के लिए 'मेगा प्लान' तैयार कर लिया है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने गठबंधन के भीतर सीट शेयरिंग के फॉर्मूले का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
किसे मिली कितनी सीटें?
126 सदस्यीय असम विधानसभा में बीजेपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मोर्चा संभाला है:
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): 89 सीटों पर लड़ेगी चुनाव।
- असम गण परिषद (AGP): 26 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।
- बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF): 11 सीटों पर अपनी किस्मत आजमाएगी।
मुख्यमंत्री ने साफ किया कि केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की मुहर के बाद यह अंतिम फैसला लिया गया है।
दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई लड़ सकते हैं चुनाव
दिल्ली में बुधवार को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आज ही उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। कांग्रेस का हाथ छोड़कर हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए दिग्गज नेता और नगांव सांसद प्रद्युत बोरदोलोई को पार्टी दिसपुर जैसी हाई-प्रोफाइल सीट से मैदान में उतार सकती है। 1975 से कांग्रेस से जुड़े रहे बोरदोलोई का पाला बदलना विपक्षी खेमे के लिए किसी बड़े 'सर्जिकल स्ट्राइक' से कम नहीं है।
9 अप्रैल को होगा 'महा-मुकाबला'
असम में सत्ता की जंग के लिए तारीखें तय हो चुकी हैं:
· मतदान की तारीख: 9 अप्रैल
· नतीजों का दिन: 4 मई
क्या हैट्रिक लगाएगी बीजेपी?
2021 में 75 सीटें जीतकर इतिहास रचने वाला बीजेपी गठबंधन इस बार बीपीएफ (BPF) के साथ आने से और भी मजबूत नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री सरमा के नेतृत्व में पार्टी विकास और 'असमिया अस्मिता' के मुद्दे पर जनता के बीच जा रही है।
