भाजपा ने कर दिया तिरंगे का अपमान, झंडे को टेबल पर बिछा दिया

punjabkesari.in Saturday, Oct 28, 2017 - 11:36 AM (IST)

जम्मू: राजोरी में तिरंगे का अपमान देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी की इकाई ने देश की शान कहहे जाने वाले तिरेंगे को माइक स्टैंड टेबल पर बिछा दिया जिसके बाद पार्टी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। मामला डांगरी क्षेत्र का है। पाटी्र द्वारा विलय दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें तिरंगे का अपमान देखने को मिला है।


 कार्यक्रम में सैंकड़ों लोग मौजूद थे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उसी टेबल स्टैंड से लोगों को संबोधित किया जिसमें तिरंगा बिछा हुआ था पर किसी का भी ध्यान इस तरफ नहीं गया कि राष्ट्रध्वज का अपमान हो रहा है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें साामने आने के बाद पार्टी की किरकरी हो रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News