त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की 48 उम्मीदवारों की सूची, जानें सीएम माणिक साहा कहां से लड़ेंगे चुनाव
punjabkesari.in Saturday, Jan 28, 2023 - 12:56 PM (IST)

नेशनल डेस्क: त्रिपुरा विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची के अनुसार केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक को धनपुर सीट से मैदान में उतारा गया है। वहीं, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को टाउन बोरदोवाली से भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है।
#TripuraElections2023 | BJP issues the name of 48 candidates.
— ANI (@ANI) January 28, 2023
CM Manik Saha to contest from Town Bordowali, Union Minister Pratima Bhoumik from Dhanpur, Md Moboshar Ali who joined the party y'day to contest from Kailashahar, state BJP chief Rajib Bhattacharjee from Banamalipur. pic.twitter.com/oNkr7Ucqdu
भाजपा नेताओं अनिल बलूनी और संबित पात्रा ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजिक एक संवाददाता सम्मेलन में त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा की। भौमिक केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं। वह त्रिपुरा से सांसद हैं। 2018 के पिछले विधानसभा चुनाव में वामपंथ के गढ़ माने जाने वाले त्रिपुरा में भाजपा ने सरकार बनाई थी।
उससे पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने त्रिपुरा में 25 साल तक शासन किया था। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व नेता और त्रिपुरा के पूर्व शाही परिवार के वंशज प्रद्योत देब बर्मन के नेतृत्व वाली पार्टी तिपरा मोथा के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन के लिए बातचीत कर रहे थे, लेकिन अब ऐसे किसी गठबंधन को खारिज कर दिया गया है। वहीं, माकपा इस बार राज्य का चुनाव कांग्रेस के साथ गठबंधन में लड़ रही है।