भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी.सिंह ने विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना, ट्वीट कर कही यह बड़ी बात
punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2026 - 10:16 PM (IST)
नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए संसद के हालिया घटनाक्रम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि संसद का बदला हुआ स्वरूप देश की बदलती सोच और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। आर.पी. सिंह ने अपने बयान में कहा कि "जहां कभी मुस्लिम तुष्टिकरण का दौर था, वहीं अब भारत की सभ्यतागत विरासत के उत्सव के नए युग का आगाज हुआ है।" उन्होंने अपने संदेश के अंत में "जय श्री राम" का उद्घोष भी किया।
कल संसद का दृश्य 🇮🇳
— RP Singh National Spokesperson BJP (@rpsinghkhalsa) July 19, 2026
जहाँ कभी मुस्लिम तुष्टिकरण का दौर था,
वहीं अब भारत की सभ्यतागत विरासत के उत्सव के नए युग का आगाज़।
जय श्री राम! 🚩 pic.twitter.com/OrGN2BtLCL
भाजपा प्रवक्ता का यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, इस पर विपक्ष की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
