रोमांस होता तो बच्चे भी होते…, कंगना रनौत का चिराग पासवान संग रिश्ते पर साफ जवाब, अटकलों पर लगा विराम
punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 08:19 PM (IST)
नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी की सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ अपने रिश्तों को लेकर चल रही चर्चाओं पर स्पष्ट जवाब देकर सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। एक निजी को दिए इंटरव्यू में कहा कि दोनों के बीच केवल दोस्ती है और इसे बेवजह अलग रंग दिया जा रहा है।
अफवाहों पर लगा विराम
कंगना ने बताया कि वह चिराग पासवान को करीब एक दशक से जानती हैं और उनके बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है। उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि अगर ऐसा कुछ होता, तो अब तक उनकी जिंदगी बच्चे होते उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चल रही तमाम अफवाहों पर विराम लग गया है।
पीएम मोदी की कंगना ने की सराहना
इंटरव्यू के दौरान कंगना ने अन्य राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी नीतियां समानता और विकास पर आधारित हैं। महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार के रुख को सकारात्मक बताया। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर कंगना ने तंज भरे अंदाज में कहा कि किसी को भी ऐसा सम्मान नहीं दिया जा सकता, जिसका वह हकदार न हो। उनके इस बयान ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा को जन्म दे दिया है।
वायरल तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग
गौरतलब है कि कंगना रनौत और चिराग पासवान ने फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ में साथ काम किया था। हाल के दिनों में दोनों की मुलाकातों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। कंगना के इस स्पष्ट बयान के बाद अब यह मामला शांत होता नजर आ रहा है, लेकिन उनके बयान ने एक बार फिर सियासी और सोशल मीडिया के माहौल को गरमा दिया है।
