BJP सांसद की मांग- JNU का हर छात्र ले राष्ट्रवाद की सुरक्षा की शपथ

punjabkesari.in Thursday, Jul 27, 2017 - 05:12 PM (IST)

नई दिल्ली: भाजपा की एक सांसद ने जेएनयू के कुलपति की विश्वविद्यालय परिसर में टैंक लगाने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि जेएनयू के छात्रों को भारत के गौरव और राष्ट्रवाद के संरक्षण की शपथ लेनी चाहिए। शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए भाजपा की मीनाक्षी लेखी ने कहा कि जेएनयू के कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर में टैंक लगाने की मांग की है और इसे विवाद का विषय बनाया जा रहा है। जब मैं स्कूल में पढ़ती थी तब हमारे स्कूल में विमान का प्रतिरूप था और बच्चे उसके चारों आेर खेलते थे और प्रेरित होते थे। एेसी पहल से राष्ट्रवाद की भावना बलवती होती है।

उन्होंने कहा कि परिसर में भारत विरोधी नारे लगाए गए और एेसी गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जा सकती है। लेखी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। जेएनयू के कुलपति के विचारों को विवाद का विषय बनाया जा रहा है। जेएनयू करदाताओं के पैसे से संचालित होता है। एेसे भारत विरोधी नारे लगाना सीमा की सुरक्षा करने वाले जवानों का अपमान है। उन्होंने कहा कि जेएनयू के छात्रों को भारत के गौरव और राष्ट्रवाद के संरक्षण की शपथ लेनी चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News