नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस महिला मोर्चा ने वृद्ध आश्रम में वितरित किया राशन और फ्रूट

punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2020 - 05:09 PM (IST)

कठुआ:  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर वृद्ध आश्रम में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा राशन और फ्रूट वितरित किया गया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता भगत की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के जिला प्रधान रघुनंदन सिंह, महामंत्री विक्की शर्मा भी मौजूद रहे। गीता भगत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिवस सेवा सप्ताह के तहत मनाया जा रहा है। इसी के चलते वृद्ध आश्रम में राशन और फ्रूट की सेवा एक तरह से की गई  है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के लिए सभी तत्पर रहें, ऐसे आयोजनों से यही संदेश समाज को देने का प्रयास है। इस मौके पर सुमन शर्मा, नीलम सलारिया, नैंसी गुप्ता, रेनू बाला आदि भी मौजूद रहे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News