स्वाइन फ्लू से भाजपा विधायिका कीर्ति कुमारी का निधन

punjabkesari.in Monday, Aug 28, 2017 - 11:42 AM (IST)

जयपुरः राजस्थान के मांडलगढ़ विधायिका कीर्ति कुमारी का आज र्फोटिस अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। वह 45 साल की थी। कीर्ति कुमार ने सवेरे फोर्टिस अस्पताल में सवेरे सात बजे अंतिम सांस ली। वह स्वाइन फ्लू से पीड़ित थी और कल रात ही फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह बिजौलिया राजघराने की बेटी थी। उन्हें स्वाइन फलू की पुष्टि के बाद जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सीय उपकरणों की कमी के कारण कल रात ही उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

चिकित्सकों के अनुसार स्वाइन फ्लू के साथ फेफेड़ों में संक्रमण व सांस लेने में तकलीफ के लिए उनका उपचार चल रहा था। विधायिका के निजी स्टाफ के अनुसार एक दर्जन चिकित्सकों के दल ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया। विधायिका के निधन की सूचना मिलते ही उनके विधानसभा क्षेेत्र के लोग अस्पताल के बाहर जुटने लगे है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी वी. सतीश सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News