भाजपा नेता अश्लील वीडियो वायरल, महिला को घर में बुला किया किस,  पार्टी ने किया सस्पेंड

punjabkesari.in Friday, Oct 07, 2022 - 11:20 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भाजपा नेता का एक महिला के घर के अंदर जाकर गंदी बात करने का वीडयो सामने आया है। गुजरात में विधानसभा चुनाव से  पहले भाजपा के एक नेता का अश्लील वीडियो वायरल हुआ है। सुमुल के डायरेक्टर और बरडोली जिले के भाजपा नेता अजित पटेल का वीडियो सामने आने के बाद पार्टी ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है। वहीं अब खरवासा दूधमंडली उन्हें डायरेक्टर पद से हटाने का फैसला कर सकता है। 
 
दरअसल, अजित पटेल का यह वीडियो दो दिन पहले का है जिसमें दिख रहा है कि बीजेपी नेता एक घर का दरवाजा खोलते हैं और एक महिला घर के अंदर दाखिल होती है। पटेल महिला को पकड़कर किस करता हैं।  

जिसका एक वीडियो भी सामने आया है वहीं अब कांग्रेस पार्टी ने इस  मुद्दे को उठाया है जिससे राजनीति गर्माई है। सूरत जिला कांग्रेस महिला मोर्चा ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही है। वहीं अब पार्टी ने अजित पटेल की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी है। सूरत जिला बीजेपी अध्यक्ष ने पटेल पर ऐक्शन लिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News