BJP नेता के भड़काऊ बोल, भारत में रहना है तो वंदे मातरम् गाना होगा

punjabkesari.in Sunday, Apr 16, 2017 - 08:45 AM (IST)

हैदराबाद: भाजपा विधायक राजा सिंह ने एक बार फिर मुसलमानों को लेकर भड़काऊ बयान दिया है। मध्य प्रदेश के भोपाल में उन्होंने मंच से मुस्लिमों के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहीं। उन्होंने यह भी कहा कि जो वंदे मातरम् नहीं गाएगा उसे देश से बाहर कर दिया जाएगा। राजा सिंह ने कहा कि हमारे देश में रहकर ये लोग हिंदुओं को बांटने की बात करते हैं और वंदे मातरम् नहीं गाते हैं।

अगर ये वंदे मातरम् नहीं गाएंगे तो इन्हें जबरन यहां से भगा दिया जाएगा। कोई भी व्यक्ति किसी भी जाति-धर्म का हो, उसे वंदे मातरम् गाना ही होगा, नहीं तो उसे भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। वीडियो में राजा कह रहे हैं कि सारे मुसलमान हिंदुओं की संतानें हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News