हरियाणवी डांसर सपना चौधरी BJP में शामिल, बड़े नेताओं की मौजूदगी में ली सदस्यता

punjabkesari.in Sunday, Jul 07, 2019 - 01:09 PM (IST)

नई दिल्लीः मशहूर डांसर सपना चौधरी ने रविवार को दिल्ली भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सपना चौधरी जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान, भाजपा महासचिव रामलाल और मनोज तिवारी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुई। भाजपा ने देशभर में सदस्यता अभियान शुरू किया हुआ है जिसके तहत वे लोगों को पार्टी के साथ जोड़ रही है।
PunjabKesari
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी से इस अभियान की शुरुआत की थी। साथ ही उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत वृक्षारोपण कर देश के लोगों से इस अभियान में जुड़ने का आह्वान किया था। 6 जुलाई को भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती थी इसलिए इस दिन से अभियान की शुरुआत की गई। भाजपा का यह अभियान 10 अगस्त तक जारी रहेगा।
PunjabKesari
बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले सपना चौधरी के कांग्रेस ज्वाइन करने की खबरें आई थी लेकिन बाद में खुद सपना ने इन खबरों का खंडन किया था। इसके बाद सपना ने दिल्ली में हुए चुनाव के लिए भाजपा नेता मनोज तिवारी के लिए प्रचार किया था।

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News